सुपौल: स्वतंत्रता दिवस पर सुपौल के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जिलाधिकारी ने किया झंडोत्तोलन
Supaul, Supaul | Aug 15, 2026 देश आजादी के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुपौल के स्थानीय ऐतिहासिक गांधी मैदान में जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। झंडोतोलन के पूर्व जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, एवं पैरेड के निरीक्षण के लिये अनुरोध किया गया, उसके बाद जिलाधिकारी सावन कुमार , पुलिस अधीक्षक सरथ आरo एस० ने पैरेड का निरिक्षण किया।