बड़हिया: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर लखीसराय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार लखीसराय द्वारा विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका आयोजन समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्षा में हुआ. अपराह्न 4:27 बजे प्रेस ब्रीफ में इसे लेकर जानकारी दी गई. कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा लखीसराय, जिला पदाधिकारी सहित अन्य शामिल हुए.