धौलपुर: अहमदपुर गांव में घर के सामने तेज रफ़्तार बाइक चलाने की शिकायत करने पर एक महिला के साथ की गई मारपीट
बाड़ी उपखंड के तालाब शाही के पास स्थित अहमदपुर गांव में घर के सामने से तेज रफ़्तार बाइक निकालने की शिकायत करना एक महिला को भारी पड़ गया। गौरतलब है, तेज रफ्तार बाइक चलाने वाले युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर महिला के साथ मार-पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है।