धौलपुर: 14 अप्रैल तक किसानों पर छाए रहेंगे संकट के बादल
जिले के कई इलाकों में बुधवार को हुई बरसात और ओलो ने किसान को सहमने पर मजबूर कर दिया है, क्योंकि बरसात और ओलो से किसान की फसलों में नुकसान हुआ है। चिंताजनक बात ये है कि मौसम का मिजाज अभी 14 अप्रैल तक खराब रहने की आशंका जताई गई है।साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे तथा आंधी अंधड़ आने की संभावना है।बताया कि किसान अपनी फसलों को काटकर सुरक्षित स्थानों पर रखें।