धौलपुर: सतरंगी लोकतंत्र सप्ताह का शुभारंभ
सतरंगी सप्ताह के अन्तर्गत प्रथम दिवस पर ट्रांसजेंडर के लोगों को मतदान हेतु किया जागरूक
लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग एवं राज्य निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार धौलपुर जिला मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सात दिन बिखरेंगे सात रंग, मतलब गांव-ढाणी और कस्बों से लेकर कच्ची बस्तियों तक में आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए अलग-अलग तरह की गतिविधियां आयोजित होंगी। बुधवार को शहर के मदीना कॉलोनी गाडियां लुहार में मतदान की जानकारी दी।