धौलपुर: विजय संकल्प महासभा में धौलपुर से जाएंगे कार्यकर्ता, भाजपा कार्यालय पर बैठक हुई आयोजित
गुरुवार को करौली में होने वाली करौली धौलपुर लोकसभा क्षेत्र की विजय संकल्प महासभा में प्रधानमंत्री द्वारा कार्यकर्ताओ को संबोधित किया जाएगा। इस महासभा में धौलपुर जिले से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस महासभा की तैयारी को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं को ले जाने आह्वान किया।