धौलपुर: पॉलीटेक्निक कॉलेज पर सामान्य पर्यवेक्षक ने देखी ईवीएम कमीशनिंग की प्रक्रिया
लोकसभा आम चुनाव 2024 के मध्ये नजर धौलपुर-करौली लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक एम हरि जवाहरलाल द्वारा 10 अप्रैल बुधवार को सुबह पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बाडी रोड धौलपुर पहुँचकर धौलपुर जिले की चारो विधानसभा क्षेत्र बसेड़ी, बाड़ी, धौलपुर एवं राजाखेड़ा के स्ट्रांगरूमों का निरीक्षण किया गया।