कुरारा में वैज्ञानिको ने बताया की वैज्ञानिक विधि से मक्का की खेती करने पर बढ़ेगा उत्पादन.
कुरारा। स्थानीय क्षेत्र पंचायत सभागार में गुरुवार को त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत विकासखंड स्तरीय कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को वैज्ञानिक विधि से मक्का की खेती कर उत्पादन बढ़ाने के लिए जागरूक किया।
वैज्ञानिक डॉ. शालिनी ने उन्नत प्रजाति के चयन, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक प्रयोग, सिंचाई प्रबंधन और कीट-रोग नियंत्रण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तकनीक अपनाने से खेती की लागत कम करने के साथ उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।
किसानों को फसल की नियमित निगरानी करने और कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार उपाय अपनाने को कहा गया। अधिकारियों ने किसानों से विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
गोष्ठी में कृषि विभाग के सुरेश कुमार, मनीष सिंह, संदीप सहित किसान संतराम सरसई, कृष्ण कुमार टोडरपुर, केशव शेखुपुर समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Hamirpur, Hamirpur | Oct 8, 2026