समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1266,
दिनांक 2 सितंबर2026,
==================
पूर्णिया में 15 दिवसीय आम्रपाली प्रशिक्षण कार्यक्रम का 9वां दिन: कजरी गीत और कजरी लोकनृत्य के live अभ्यास से लाभान्वित हुए प्रतिभागी:-
कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन, पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय विलुप्तप्राय लोकगीत एवं लोकनृत्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के नौवे दिन बुधवार को प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी (आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र) में प्रशिक्षण कार्यशाला में लोकरंग देखने को मिला।
25 अगस्त से शुरू होकर 08 सितंबर 2026 तक चलने वाली इस निःशुल्क कार्यशाला में प्रशिक्षुओं ने बिहार की समृद्ध लोक परंपराओं का व्यावहारिक अभ्यास किया।
प्रशिक्षण की प्रमुख विशेषताएं:---
* लोक विधाओं का अभ्यास:-- प्रतिभागियों को कजरी गीत, एवं कजरी लोकनृत्य का एक साथ अभ्यास कराया गया।
* मंचीय प्रस्तुति पर जोर:-
प्रशिक्षकों ने कजरी लोकगीत एवं कजरी लोक नृत्य को एक साथ अभ्यास कराया गया जिसमें लोकगीत के बच्चों के द्वारा कजरी लोकगीत गया गया और उनके साथ लोक नृत्य के बच्चों के द्वारा कजरी लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया लोक विधाओं के मूल एवं परंपरागत स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए कलाकारों को उसके शास्त्र पक्ष के साथ-साथ प्रयोग पक्ष एवं बेहतर मंचीय प्रस्तुति को ध्यान में रखते हुए लोक गायन और लोक नृत्य एक साथ कैसे होता है । उसके गुर सिखाए।
* सांस्कृतिक संरक्षण:-- कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार की विलुप्तप्राय लोकगीत व लोकनृत्य विधाओं को जीवंत बनाए रखना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
निःशुल्क नामांकन का अवसर जारी:-
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल ने कहा कि
इच्छुक कलाकार या स्थानीय नागरिक प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी पूर्णिया पहुंचकर यथाशीघ्र अपना पंजीकरण करा सकते हैं और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के अभियान से जुड़ सकते हैं।कल के बाद से रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएगा।
3 views | Purnia, Bihar | Sep 2, 2026