समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1264,
दिनांक 02/9/2026,
==================
पूर्णिया में 'TEJAS' वर्कशॉप एवं उद्यमी संवाद का सफल आयोजन;-
जिला पदाधिकारी द्वारा युवाओं को स्टार्टअप और नवाचार के लिए किया गया प्रेरित:-
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (भारत सरकार) के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा संचालित 'TEJAS' (Transforming Entrepreneurial Journeys Across States & Districts) अभियान के तहत प्रेक्षा गृह (आर्ट गैलरी), पूर्णिया में वर्कशॉप एवं उद्यमी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.), द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मौके पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता श्री राजकुमार गुप्ता, निदेशक DRDA एवं प्राचार्य (पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय) मौजूद थे।
कार्यक्रम में योजनाओं की जानकारी: जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मोहम्मद अफ्फान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
स्टार्टअप सेल के जिला समन्वयक श्री परिमल साह तथा DDM नाबार्ड श्री अमित कुमार ने कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्टार्टअप की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।
Startup India पर मार्गदर्शन: Startup India (DPIIT) के रिसोर्स पर्सन श्री स्नेहांश सिन्हा ने TEJAS कार्यक्रम, देश में सफल स्टार्टअप्स और सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी एवं युवाओं के प्रश्नों के समाधान बताए।
जिला पदाधिकारी का संबोधन एवं संवाद:- जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा छात्रों एवं उद्यमियों को नए विचारों को धरातल पर उतारने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला पदाधिकारी उद्यमियों एवं छात्रों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
* उत्पाद प्रदर्शनी का निरीक्षण: स्थानीय उद्यमियों एवं स्टार्टअप संस्थापकों ने अपने अनुभव साझा किए। अतिथियों ने उद्योग विभाग की योजनाओं से लाभान्वित उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर उनके उत्पादों की सराहना की।
इस कार्यक्रम में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला अग्रणी प्रबंधक, जीविका दीदियां, स्थानीय उद्यमी तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 650 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
4 views | Purnia, Bihar | Sep 2, 2026