लखनऊ के चरक चौराहे पर कांवड़ यात्रा के दौरान बच्चों से भरी एक स्कूल वैन पर पथराव किया गया. बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान स्कूल वैन से कांवड़ियों को हल्की टक्कर लगने के बाद कुछ लोगों ने वैन पर पथराव कर दिया, जिससे वैन के शीशे टूट गए. मामले पर लखनऊ पुलिस का बयान सामने आया, जिसमें कहा गया कि- 'सूचना प्राप्त होते ही थाना चौक पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. घटना में किसी भी बच्चे के घायल होने की सूचना नहीं है. सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.' #LucknowNews | #KanwarYatra2026 | #Sawan2026