छत्तीसगढ़ से अलग बस्तर राज्य बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ा बयान दिया है. रायपुर लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर को अलग राज्य बनाने की मांग करने वाले विकास विरोधी बातें कर रहे हैं. साय ने इस मुद्दे को बस्तर के मौजूदा विकास और शांति की प्रक्रिया से जोड़ते हुए कहा कि लंबे समय तक नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य सुविधाओं और सरकारी योजनाओं की पहुंच बड़ी चुनौती रही है. उनके अनुसार अब केंद्र और राज्य के समन्वय से बस्तर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम हो रहा है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार बस्तर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दे रही है और ऐसे समय में पृथक राज्य की मांग को वे क्षेत्र के व्यापक विकास के अनुकूल नहीं मानते. मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद अलग बस्तर राज्य की मांग एक बार फिर राजनीतिक और सामाजि�
Chhattisgarh, India | Sep 5, 2026