जबलपुर: हनुमानताल में मूर्तिकार बब्बा सोनकर की गोली मारकर हत्या, मूर्ति बनाने के दौरान बदमाशों ने मारी गोली
जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत भानतलाई, मथुरा सेठ बाड़ी और सिंधी कैंप इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल उठा. वीरू पहलवान के घर के सामने हुई इस खौफनाक वारदात में मूर्तिलकार बब्बा उर्फ मनोज सोनकर को गोली लग गई, जिनकी एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई. शुरुआती जांच में शुभम मराठा सहित कुछ अन्य लोग