कुचायकोट: बलथरी चेकपोस्ट पर SP की कार्रवाई के बाद लगा महा जाम, डीएम ने खुलवाया
कुचायकोट थाना के बलथरी चेक पोस्ट पर अवैधतसूली के खिलाफ विगत 1 तारीख को गोपालगंज पुलिस अधीक्षक के द्वारा कार्रवाई करते हुए जांच पड़ताल कर रहे एक अधिकारी को गिरफ्तार करवाया गया था।जिसके बाद से जांच पड़ताल धीमी हो गई। जिसकी वजह से करीब 15 किलोमीटर लंबा एनएच 27 पर जाम लग गया। आज शुक्रवार को गोपालगंज डीएम के पहल पर जाम को खुलवाया गया। 3 दिन से लगा था जाम।