खजनी: जिलाधिकारी के अनुमोदन पर बीएसए ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खजनी की वार्डेन का किया संविदा समाप्त
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खजनी की छात्राओं को पीटने के आरोप में वार्डेन अर्चना पांडेय पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जिलाधिकारी के अनुमोदन पर बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने वार्डेन की संविदा समाप्त कर दी। सोमवार को वार्डेन ने लिखित स्पष्टीकरण बीएसए को सौंपा, जिसका परीक्षण किया गया। संविदा की सेवा शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।