खजनी: उपजिलाधिकारी खजनी की अध्यक्षता में खजनी तहसील सभागार में हुआ समाधान दिवस का आयोजन, कुल आए 67 मामलों में 3 का हुआ निवारण
खजनी तहसील में आयोजित अगस्त महीने के पहले समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम कुंवर सचिन सिंह के समक्ष कुल 67 फरियादी अपने प्रार्थनापत्र लेकर पेश हुए। जिनमें 3 मामलों का मौके पर समाधान करा दिया गया। वहीं शेष बचे 64 मामलों के जांच और निस्तारण की जिम्मेदारी संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपी गई है। एसडीएम के साथ मौजूद तहसीलदार भी मौजुद रहे।