खजनी: कस्बे में कंबल कारखाने के पास स्थित भारत माता मंदिर परिसर में हुआ आरएसएस के वार्षिक गुरूदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन
खजनी कस्बे में कंबल कारखाने के पास स्थित भारत माता मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वार्षिक गुरूदक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड कार्यवाहक एडवोकेट महेश प्रसाद दूबे ने किया। कार्यक्रम में मौजुद रहे यतीन मिश्रा ने अपने बौद्धिक उद्बोधन में राष्ट्र की सेवा और देश हित में नागरिकों के कर्तव्यों और अनुशासित रहने को आवश्यक बताया।