खजनी: पत्नी से हुए झगड़े के बाद वृद्ध ने धुरियापार में स्थित कुआनो नदी के पुल से लगाई छलांग, पुल पर खड़े व्यक्ति ने बचाइ जान
उरुआ थाना क्षेत्र के धुरीयापार में स्थित कुआनो नदी के पुल से शनिवार को एक वृद्ध ने छलांग लगा दिया। वृद्ध को पुल से नदी में कूदता देखकर पुल पर खड़े धुरियापार निवासी भुआल साहनी ने कूदकर वृद्ध व्यक्ति की जान बचा लिया। वृद्ध को नदी से बाहर निकाले जाने के बाद पत्रकारों ने कूदने की वजह पूछा तो वृद्ध ने पत्नी से झगड़े की बात कहा।