खजनी: उसवां बाबू के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं की पिटाई मामले मे बीएसए ने वार्डेन से मांगा 6 बिंदुओं पर जबाब
ब्लॉक क्षेत्र के उसवां बाबू गांव में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के साथ वार्डेन के द्वारा की गई सख्ती और मारपीट की घटना के वायरल वीडियो और सोशल मीडिया एक्स पर अधिकारियों को टैग किए जाने की घटना के बाद हरकत में आए प्रशासन के द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बीएसए के द्वारा वार्डेन अचर्ना पांडेय से 6 बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है।