खजनी: सिकरीगंज इलाके के महुई बुजुर्ग में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला एक व्यक्ति का शव
सिकरीगंज इलाके के महुई बुजुर्ग में पोखरी के किनारे स्थित पाकड़ के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फंदे से लटकता हुआ मिला।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिकरीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक सिकरीगंज थाना क्षेत्र के महुई बुजुर्ग निवासी श्याम चरण (46) का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था।