लखीसराय। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार की पूर्वाह्न 11,15 पर कबैया थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार ने किया। इस दौरान थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।