सारठ: शिमला-मांझीडीह: पुत्र की पिटाई से घायल पिता की इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार
Sarath, Deoghar | May 20, 2026 पुत्र की पिटाई से घायल पिता शिमला मांझीडीह टोला के 70 वर्षीय मोलिन्द हेंब्रम की बुधवार रात 9 बजे सारठ CHC में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के बड़े पुत्र ने बताया कि छोटा भाई द्वारा पटरे से पिटाई करने पर घायल हालत में CHC लाया था। पुत्रवधु ने कहा देवर लुखीराम हेंब्रम तमिलनाडु जा रहा था, मना करने पर पिटाई कर दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन कर रही है।