राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सासाराम में पत्रकारिता की भूमिका पर मंथन, ‘लोकलुभावन या उत्तरदायी पत्रकारिता’ विषय पर हुई परिचर्चा!
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार, सासाराम में परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘पत्रकारिता : लोकलुभावन या उत्तरदायी’ रही।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी जिलाधिकारी नवीन कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जफर हसन एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
परिचर्चा में जिले के विभिन्न प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने पत्रकारिता की स्वतंत्रता, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और सामाजिक जिम्मेदारी पर अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल लोकप्रियता हासिल करना नहीं, बल्कि तथ्यों की पुष्टि के साथ जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। फेक न्यूज और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही भ्रामक सूचनाओं के दौर में पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।
प्रभारी जिलाधिकारी ने पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सकारात्मक एवं तथ्यपरक पत्रकारिता को लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक बताया।
कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि पत्रकारिता की असली ताकत उसकी विश्वसनीयता, निष्पक्षता और जनसरोकारों से जुड़ाव में है।
लोकप्रियता से बड़ी है विश्वसनीयता और खबरों से बड़ा है जनहित।
#NationalPressDay #राष्ट्रीयप्रेसदिवस #Rohtas #Sasaram #Journalism #ResponsibleJournalism #BiharNews #rohtasmedia
Sasaram, Rohtas | Nov 16, 2026