बेल्थरा रोड: नगरा वार्ड नं 3 के पास निमंत्रण से घर आ रहा युवक बाइक समेत नहर में गिरा, उसकी हालत गंभीर
निमंत्रण से लौटकर नहर के रास्ते घर जा रहे युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और बाइक समेत युवक नहर में जा गिरा। जिससे चंदन कुमार 28 वर्ष नगरा निवासी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे आसपास के लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। जिसे इलाज के लिए तत्काल नगरा पीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने गुरुवार को शाम 7 बजे बताया कि जख्मी युवक खतरे से बाहर है।