बेल्थरा रोड: चंदाडीह गांव में होली खेलने के बाद गंदा पानी बहाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट व रोड़ेबाजी, 8 लोग हुए जख्मी
उभांव थाना के चंदाडीह गांव में शुक्रवार को 6 बजे के आसपास होली खेलने के बाद घर के पास दूसरे के दरवाजे पर गंदा पानी बहाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुआ। जिससे दोनों पक्ष से अनिल कुमार एवं प्रशांत नामक दो युवक का सर फट गया। जबकि दोनों तरफ से कुल 8 लोग जख्मी हो गए।