बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड नगर में रंग गुलाल के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली
बेल्थरारोड नगर में शुक्रवार को रंग गुलाल के साथ हर्षोल्लास संग होली मनाई गई। नगरवासियों ने तीनमुहानी, यूनाइटेड क्लब और नगर के मुख्य मार्ग होते हुए रेलवे चौराहा, मालगोदाम रोड तक लोगों से मिलकर पारंपरिक होली की हुड़दंग भी किया और पानी में लाल पिला हरा नीला गुलाबी रंग मिलकर एक दूसरे पर डाला। नगर में युवक ने होली को धूमधाम के साथ मनाया।