बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड में मनाई गई कुर्ताफाड़ होली, युवा डीजे पर झूमते रहे
बेल्थरारोड तहलील क्षेत्र में शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ होली मनाई गई। जुमा की नमाज भी सकुशल संपन्न हो गई। जिससे पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। युवाओं ने नगर में कुर्ता फाड़ होली मनाई। इस दौरान युवा डीजे पर भी खूब झूमे। पूरे दिन पुलिस प्रशासन अलर्ट रही। लोगों ने दोपहर एक बजे तक पानी और रंग से होली खेला।