महरौनी: ग्राम गौना स्थित बियर दुकान पर ₹20 महंगी शराब बेचने की शिकायत करने पर युवक को पड़ा महंगा, दबंगों ने की मारपीट
ग्राम गौना स्थित बियर की दुकान पर एक युवक द्वारा जब बियर खरीदी गई तो दुकान के सेल्समैन द्वारा बियर की बोतल ₹20 महंगी दी गई।जब उसने इसकी शिकायत आबकारी विभाग से की तो, यह बात सेल्समैन एवं दुकान मालिक व उसके बेटे को नागवार गुजरी और उन्होंने उक्त युवक के साथ जमकर मारपीट की। बरहाल मामले को लेकर पीड़ित की शिकायत के आधार पर सौजना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।