देहरादून स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय में आज एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता की अध्यक्षता अल्पसंख्यक समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने की, जिसमें अनुसूचित जाति (SC) मोर्चे के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।प्रेस वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास ने हल्द्वानी में 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद हुए 'शुद्धिकरण' मामले पर अपनी बात रखी। उन्होंने कांग्रेस द्वारा भाजपा पर लगाए जा रहे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #BJPUttrakhand #Khajaandaasbjp