मंझनपुर: कोठी नगरेहा में राशन कम देने का विरोध करने पर उपभोक्ता से धक्का-मुक्की का आरोप, कोटेदार ने दुकान से भगाया
ग्राम नदौली निवासी सूरज का आरोप है कि वह ग्राम कोठी नगरेहा स्थित सरकारी राशन की दुकान पर राशन लेने गए थे। वहां दो मशीनों पर तौल कराने के बावजूद राशन निर्धारित मात्रा से कम निकला। विरोध करने पर कोटेदार मोनू ने कथित तौर पर अभद्रता और गाली-गलौज की। पीड़ित का आरोप है कि कोटेदार ने धक्का-मुक्की करते हुए उसे दुकान से भगा दिया।