कोईलवर: कोईलवर बबुरबानी में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, जांच के लिए एफएसएल की टीम पहुंची
कोईलवर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-14 स्थित बबुरबानी में गुरुवार को संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के FSL की टीम घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुट गई। शाम 5:00 बजे थाना अध्यक्ष मामले की जानकारी दी।