आबू रोड: माउंट आबू के होटल बंजारा में आग लगने से मचा हड़कंप, स्टाफ रूम में भड़की लपटें, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
माउंट आबू के होटल बंजारा में आज अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग होटल के स्टाफ रूम में लगी, जिसके बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नगर पालिका आपदा प्रबंधन दल एवं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।