बिंदकी: फिरोजपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते दिव्यांग वृद्ध ने कांच का पाउडर पिया, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी दिव्यांग वृद्ध छोटे उम्र लगभग 65 वर्ष पुत्र स्व राजाराम ने घरेलू विवाद के जलते रविवार को दिन में करीब 3:00 बजे कांच पीसकर उसका पाउडर पी लिया। हालत बिगड़ी तो इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया।