खलीलाबाद: पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 के दूसरे दिन डीएम और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 के दूसरे दिन मंगलवार को जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया,अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था,परीक्षा संचालन और अभ्यर्थियों की सुविधाओं का जायजा लिया,ड्यूटी कर्मियों को सतर्क रहने, संदिग्धों पर नजर रखने और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिये