हरिद्वार: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बैरागी कैंप और भूपतवाला के कांवड़ बाजार में की छापेमारी, 73 दुकानों से भरे सैंपल
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज बैरागी कैंप और भूपतवाला के कांवड़ बाजार में छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा उपायुक्त आरएस रावत और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी के नेतृत्व में टीम ने73 दुकानों से दूध, पनीर, मिठाई और मसालों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे। मोबाइल लैब से हुई जांच के खाद्य पदार्थों को मौके पर नष्ट किया गया और लोगों को जागरूक भी किया गया।