यमुनानगर। (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की नेत्री एवं एडवोकेट मधु चौधरी ने समर्थन दिया। उन्होंने धरना स्थल पर पहुंचकर सफाई कर्मचारियों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार से उनकी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।
मधु चौधरी ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर और समाज को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कर्मचारियों को अपनी जायज मांगों के लिए हड़ताल का सहारा लेना पड़ रहा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार को कर्मचारियों के साथ सकारात्मक बातचीत कर उनकी मांगों का शीघ्र समाधान करना चाहिए।