ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, छोटी लाइन प्रतापनगर जगाधरी में रक्षाबंधन मनाया गया
जगाधरी, 23 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, छोटी लाइन प्रतापनगर जगाधरी द्वारा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बुजुर्गों एवं महिलाओं को रक्षासूत्र बांधकर पवित्रता, आत्मिक सुरक्षा और सकारात्मक जीवन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था की संचालिका बहन अमन दीप ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि स्वयं को पांच विकारों—काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार—से बचाने तथा जीवन में पवित्रता अपनाने का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि संगम युग में परमपिता परमात्मा द्वारा दिए गए ज्ञान को जीवन में धारण कर मनुष्य अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे स्वयं को आत्मा समझकर पवित्र बनें तथा अपने जीवन में सकारात्मक विचारों और सद्गुणों को अपनाएं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी D.E.O के.एस. संधावा सहित शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। उपस्थित अतिथियों ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था से जुड़े सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।