नबीनगर: खेसर गांव में नाली बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, एक युवक हुआ जख्मी
मदनपुर थाना क्षेत्र के खेसर गांव में नाली बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक उसी गांव निवासी राहुल कुमार है। घटना शुक्रवार की शाम 4:00 बजे की है। इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में हुआ। जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया।