नबीनगर: कोइरीडीह के पास पुलिस ने स्कॉर्पियो से दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार, स्कॉर्पियो किया ज़ब्त
नबीनगर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोइरीडीह के पास से स्कॉर्पियो से दो बोतल अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए स्कॉर्पियो जब्त की है. वही मौके पर से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में रोहतास जिले के अकोढ़ी गोला थाना क्षेत्र के टेकारी बिघा निवासी रवि कुमार व आचर कोठा निवासी सुदामा चौधरी है. थानध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने गुरुवार की शाम 4 बजे दी है.