नबीनगर: सड़क दुर्घटना में हुई मौत के मामले में टंडवा थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी
टंडवा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी भिखर चौधरी ने अपनी पत्नी जसवा देवी की सड़क दुर्घटना में मौत होने के मामले में टंडवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। हाईवा चालक बक्सर जिले के नवानगर थाना के चंदवत गांव निवासी राम अयोध्या सिंह को आरोपित बनाया है। थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने शनिवार की दोपहर 3 बजे बताया कि हाईवा को जब्त कर थाना लाया गया है तथा मामले में