नबीनगर: गजना धाम में आयोजित दो दिवसीय गजना महोत्सव का समापन हुआ
नबीनगर प्रखंड के गजना धाम में आयोजित दो दिवसीय गजन महोत्सव का समापन गुरुवार की शाम 5:00 बजे हो गई। दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों ने गीत संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीत पर दर्शक तालियां बजाते रहे। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया। गीत संगीत पर दर्शक भाव विभोर हो गए। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।