इटवा: इटवा भाजपा कार्यालय पर मनाई गई जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
इटवा भाजपा कार्यालय पर रविवार सुबह 11ः30 बजे जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयन्ती मनाई गई। भाजपा प्रदेश कार्य समिति की सदस्य साधना चौधरी के मौजूदगी में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में सभी ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।