गुन्नौर: गांव सिंघौली कल्लू में पति ने लोहे के पाइप से पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की, आरोपी खुद थाने पहुंचा
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सिंघौली कल्लू से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सिंघौली कल्लू निवासी दुर्गेश कुमार पुत्र भोले की शादी करीब एक वर्ष पहले जनपद बदायूं के जरीफ नगर थाना क्षेत्र के गांव विजयगढ़ी निवासी केवल सिंह की पुत्री ज्योति के साथ हुई थी। रविवार को दुर्गेश कुमार ने अपनी पत्नी ज्योति की कमरे में बंद कर लोहे के पाइप से पीटपीटकर हत्या।