बांसवाड़ा: वनेश्वर महादेव कॉलोनी में अजगर रेस्क्यू करने पहुंचे युवक को श्वान ने काटा, अस्पताल में उपचार जारी
वनेश्वर महादेव कॉलोनी स्थित मकान में अजगर घुसने की सूचना पर रेस्क्यू करने पहुंचे अजय पुत्र भीम निवासी भोईवाड़ा सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रूप से अजगर को काबू में कर लिया तभी वहां मौजूद श्वान ने अचानक हमला कर उसके पैर पर काट लिया।घटना केबाद अजय ने हिम्मत दिखाते हुए,अजगर को जंगल छोड़ा उसके बाद एमजीएच में उपचार के लिए पहुंचा।