फिर वही हुआ जो एक महीने पहेले होटल में हुआ था अधिकारियों को पैसे खिलाते रहो और को मर्जी सेफ्टी रखो योगी जी के अधिकारी करोडपति अरब पति हो रहे और जानता मर रही योगी जी आप इन अधिकारियों को तुरंत हटाइये ये आपकी सरकार पर हर दिन कोई ना कोई काला धब्बा लगा देते है ।
अरविन्द बक्शी
लखनऊ के अलीगंज कोचिंग सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश
प्रत्यक्षदर्शी अमन के अनुसार, आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई और एक व्यक्ति घबराहट में इमारत से कूद गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं.
लखनऊ: सोमवार सुबह लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने के बाद वहां से कई शवों को बाहर ले जाते हुए देखा गया.
घटना में हुई मौतों पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.
मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तुरंत प्रभावित परिवारों से संपर्क करें और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आग में घायल हुए लोगों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा दी जाए.
इससे पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अलीगंज कोचिंग सेंटर में चलाया जा रहा बचाव अभियान अब लगभग पूरा कर लिया है.
पाठक ने कहा, “इस घटना में 14 बच्चों की मौत हो गई है और चार घायल बच्चों को KGMC ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. घटना की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. मुख्यमंत्री अलीगढ़ में अपने सभी तय कार्यक्रम रद्द करके घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं. हमारी प्राथमिकता घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराना है. घटना कैसे और क्यों हुई, इसका पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा.”
उन्होंने आगे कहा, “अधिकारियों ने घटनास्थल पर तलाशी अभियान पूरा कर लिया है और पुष्टि की है कि अब कोई बच्चा वहां फंसा नहीं है. घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ बिना किसी नरमी के सख्त कार्रवाई की जाएगी. सरकार ने पीड़ित परिवारों को पूरा समर्थन देने की बात दोहराई है और कहा है कि उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी.”
#News24पलवल
Aonenews