भवानीपुर: भवानीपुर नगर पंचायत के तेलियारी में रुपौली विधायक कलाधर मंडल का भव्य नागरिक अभिनंदन
भवानीपुर :- भवानीपुर नगर पंचायत के तेलियारी स्थित मध्य विद्यालय प्रांगण मंगलवार को एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब रुपौली विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक कलाधर मंडल का भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह अपार उत्साह, गरिमा और उमंग के साथ संपन्न हुआ। बिहार में सबसे अधिक मतों से प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद पहली बार क्षेत्र में आगमन पर जनसमूह का उत्साह देखते ही बना ।