भादरा: नेहरू में जल प्रवाह बढ़ाने की मांग पर अमर सिंह सब ब्रांच में 21 नवंबर तक मिलेगा पानी
भादरा। किसानों की मांग और फसल बिजाई के समय सिंचाई जरूरतों को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने हरियाणा सिंचाई विभाग से समन्वय कर अमरसिंह सब ब्रांच में 13 से 21 नवंबर तक जल प्रवाह सुनिश्चित किया है। काजल हेड से राजस्थान की नहरों के लिए 400 क्यूसेक पानी उपलब्ध करवाया गया।