परिहार: भारत-नेपाल बॉर्डर पर मानव श्रृंखला में घायल बच्चों से मिलीं विधायक गायत्री देवी
भारत-नेपाल बॉर्डर पर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत आयोजित तिरंगा मानव श्रृंखला से लौट रहे बच्चों के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर विधायक गायत्री देवी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने सिविल सर्जन रविन्द्र कुमार के साथ घायल बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया।