मोहनलालगंज: फुलवरियां मोड़ के पास ई-रिक्शा ने एसएसबी की जिप्सी को मारी टक्कर, जिप्सी चालक हुआ जख्मी
मोहनलालगंज पुलिस द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि लोहे के एंगल लाद कर ले जा रहे ई रिक्शा ने फुलवरियां मोड़ के पास एसएसबी की जिप्सी में टक्कर मार दी। जिससे जिप्सी चालक जख्मी हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सहायक उपनिरीक्षक सीताराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ई रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।