जतारा: दिगौड़ा में किराया मांगने पर टैक्सी चालक से मारपीट, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी; वीडियो वायरल
दिगौड़ा कस्बे में किराया मांगने पर टैक्सी चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया, जहां तीन युवकों ने चालक के साथ जमकर मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।